फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The body of a young man who drowned in flood waters while fishing was found

Amroha News: मछली पकड़ते समय बाढ़ के पानी में डूबे युवक का शव हाथ आया

Thu, 04 Sep 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 04 Sep 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man who drowned in flood waters while fishing was found
बुरावली। गांव बिरामपुर के सामने बाढ़ के पानी में मछली पकड़ते समय डूबे शाहिद का शव बुधवार को मिल गया। वह गांव के ही तीनों दोस्तों के साथ मछली पकड़ने गया था। उसकी करीब 20 दिन पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन

रहरा थानाक्षेत्र के गांव छपना निवासी अकील, दिलशाद, साहिल व शाहिद मंगलवार दोपहर बाद चारों दोस्त बिरामपुर गांव के सामने निर्माणाधीन पुल के पास बह रहे नाले में बाढ़ के पानी में मछली पकड़े गए थे। वहां पर चारों ने मछली पकड़ने के लिए जाल लगा दिया था। इसी दौरान चारों गहरे पानी में तेज बहाव के कारण बहने लगे थे। तीन दोस्त बामुश्किल बाहर निकल सके थे। वहीं, शाहिद लापता हो गया था।
विज्ञापन

आसपास के स्थानीय गोताखोर डूबे युवक की तलाश में जुट गए थे लेकिन देर शाम तक भी कोई सुराग नहीं मिल पाया था। बुधवार की सुबह को फिर युवक की तलाश की गई। इस दौरान युवक का शव बरामद हो गया। युवक की शादी 20 दिन पहले ही संभल के गांव मतवाली से शादी हुई थी। पत्नी के हाथों से मेहंदी का रंग भी नहीं छूटा था। पति की मौत से नवविवाहिता का रो-रोकर बुराहाल है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामले में अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed