फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The body of a young man found in the Ganges, aquatic creature eaten many parts of the body

Amroha News: गंगा में मिला युवक का शव, जलीय जीव ने खाए शरीर के कई हिस्से

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man found in the Ganges, aquatic creature eaten many parts of the body
गजरौला। तिगरी गंगा में 25 वर्षीय युवक की शव मिला। शव के पैरों के दोनों पंजे और कमर का काफी हिस्सा जलीय जीवों द्वारा खाया हुआ था। उसके शरीर पर शर्ट नहीं थी। उसने काले रंग की पैंट पहन रखी थी। दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में बीके लिखा हुआ था। काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त नहीं होने पर शव को मोर्चरी पर रखवाया गया।
विज्ञापन

सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि मंगलवार की दोपहर दो बजे ग्रामीणों से सूचना मिली कि तिगरी गंगा जल में स्नान घाट के सामने युवक की शव बह रहा है। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर क्राइम बालेंद्र सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकाला। शव की हालत को देख लग रहा था कि वह आठ दिन पुरानी होगी। शव काफी फूल चुका था। जानकारी होने पर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। मृतक के शरीर पर सिर्फ काले रंग की पैंट थी। गर्दन पर कई टैटू बने हुए थे। जिसको देख लग रहा था युवक का संबंध सिख समुदाय से भी हो सकता है। हालांकि उस पर पगड़ी नहीं थी। उसके हाथ पर अंग्रेजी में बीके लिखा था। दोनों पैरों के पंजे किसी जलीय जीव द्वारा खाए हुए थे। कमर का काफी हिस्सा भी खाया हुआ था। उसकी शिनाख्त नहीं होने पर शव को मोर्चरी पर रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed