फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The body of a boy missing for 18 hours was found in a drain

Amroha News: 18 घंटे से लापता बालक का शव नाले में मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
The body of a boy missing for 18 hours was found in a drain
रहरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

घर के बाहर खेलते समय गायब हुए अंकुल (11) का शव शनिवार सुबह नाले में उतराता मिला। वह करीब 18 घंटे पहले शुक्रवार दोपहर तीन बजे खेलने की बात कहकर गया था। बालक की मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। हालांकि, परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
रहरा थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर एतमाली निवासी किसान सतपाल सिंह का 11 वर्षीय बेटा अंकुल शुक्रवार दोपहर तीन बजे घर से खेलने के लिए बाहर गया था। देर शाम तक भी वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह करीब नौ बजे बालक का शव गांव के पास गंगा बांध के किनारे नाले में मिला। बालक की मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है। फिलहाल परिजन इसे हादसा मान रहे हैं।
विज्ञापन

अंकुल चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। परिजनों के मुताबिक, अंकुल बहुत सीधा था। उसे ठीक से बोलना भी नहीं आता था। वह पढ़ाई भी नहीं करता था। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed