{"_id":"6ab1956c61ea6843e30a7126","slug":"the-beats-of-amrohas-dholak-will-resonate-at-the-up-international-trade-show-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-173583-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: यूजीसी वापस लो, आरक्षण हटाओ के नारों से गूंजा तहसील परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: यूजीसी वापस लो, आरक्षण हटाओ के नारों से गूंजा तहसील परिसर
विज्ञापन
यूजीसी वापस लो, आरक्षण हटाओ के नारों से गूंजा तहसील परिसर
- सवर्ण समाज के कार्यकर्ताओं ने बादशाहपुर से नौगावां तहसील तक निकाली रैली, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नौगावां सादात। यूजीसी के प्रावधानों और आरक्षण व्यवस्था के विरोध में सोमवार को सवर्ण समाज के कार्यकर्ताओं ने बादशाहपुर से नौगावां तहसील तक रैली निकाली। कार्यकर्ता यूजीसी रोलबैक लिखी तख्तियां और बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। एसडीएम की अनुपस्थिति में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार शिवम कुमार को सौंपा।
कार्यकर्ताओं ने एसडीएम मनीष चौधरी को पहले ही 21 सितंबर को बादशाहपुर में जनसभा और रैली की जानकारी दी थी। तय कार्यक्रम के तहत गांव में हुई बैठक में यूजीसी प्रावधानों, आरक्षण व्यवस्था और एससी-एसटी अधिनियम के कथित दुरुपयोग पर विचार रखे गए। दोपहर करीब दो बजे रैली तहसील के लिए रवाना हुई। कार्यकर्ताओं ने यूजीसी काला कानून वापस लो, आरक्षण हटाओ और एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग पर रोक लगाओ के नारे लगाए।
ज्ञापन में एससी-एसटी एक्ट का इस्तेमाल जांच के बाद करने, आरक्षण में जाति के बजाय जरूरतमंदों को प्राथमिकता देने और यूजीसी के संबंधित प्रावधान वापस लेने की मांग की गई। इस दौरान राजपाल सिंह, शिवम राजपूत, खचेड़ू सिंह चौहान, विवेक कुमार चौहान, अजीत सिसोदिया, सौरभ त्यागी, प्रदीप राजपूत, योगेश कुमार, योगेंद्र कुमार, मनीष चौहान और रवि चौहान मौजूद रहे।