{"_id":"6543f8e2713a46b15c0f8c25","slug":"the-aryans-won-the-under-19-tmu-inter-school-cricket-competition-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-8027-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: द आर्यंस ने जीती अंडर-19 टीएमयू इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: द आर्यंस ने जीती अंडर-19 टीएमयू इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन
अमरोहा। अंडर-19 टीएमयू इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला निर्मल पब्लिक स्कूल बिजनौर और द आर्यंस स्कूल जोया के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर हुई। जिसमें द आर्यंस की टीम विजेता रही।
टीएमयू स्टेडियम मुरादाबाद में अंडर-19 टीएमयू इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें द आर्यंस की टीम में अपने पहले मैच में सैनफोर्ट स्कूल को 10 विकेट से हराया। मैन ऑफ द मैच दीपांशु रहे। क्वार्टर फाइनल मैच में एसबीएस बिलारी पब्लिक स्कूल से 20 रन से जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच मोहम्मद आयान रहे। सेमीफाइनल मैच डीपीएस स्कूल को 28 रन से हराकर मुकाबला जीता। मोहम्मद आयान को मैन ऑफ द मैच चुना गया और फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला निर्मल पब्लिक स्कूल बिजनौर से हुआ। जिसमें द आर्यंस की टीम विजेता बनी। विजेता टीम को अतिथियों ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मोहम्मद आयान को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के रूप में पुरस्कृत किया गया।
शारीरिक शिक्षक परमेश चरण, सावन देओल, अंजलि कश्यप ने सहयोग प्रदान किया। टीम की वापसी पर प्रबंधक चौधरी हरपाल सिंह, अनिल कुमार सिंह, निदेशक अमन लिट्ट व गौरव चौधरी और प्रधानाचार्य अजय कुमार गुप्ता ने टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। टीम में मुख्य रूप से आदित्य, अभिनव चौधरी, दीपांशु चाहल, मोहम्मद अर्श, मोहम्मद अयान, अभिनव गुर्जर, आदिश, शिवम गुप्ता, चिराग मांगट, अभिनव सिंह, आयुष माहल, अर्श और वासिफ शामिल रहे।