फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The arrest of the accused of attack on the police was vigorously raided

पुलिस पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को ताबड़तोड़ दबिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
The arrest of the accused of attack on the police was vigorously raided
पुलिस पर पथराव करने वाले आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस ने 51 लोगों को नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। वहीं सुरक्षा के लिहाज से गांव में पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के सैदपुर इम्मा गांव में बुधवार की दोपहर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले।दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के घरों में घुसकर तोड़फोड़ की। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। सूचना मिलते ही डायल 112 और नौगांवा सादात पुलिस मौके पर पहुंच गई। जैसे ही पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

घटना में अमरोहा नगर कोतवाली के एसएसआई जितेंद्र बानियाल समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात बिगड़ते देख सीओ सिटी विजय कुमार राणा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मंडी धनौरा, रजबपुर, अमरोहा नगर और देहात पुलिस को मौके पर बुलाकर बिगड़ते हालात संभाले गए। इसके बाद पुलिस ने बवालियों को खदेड़ते हुए चार लोगों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया था। बाद में पुलिस ने 51 बवालियों को नामजद और 30-40 अज्ञात के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला समेत कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि बृहस्पतिवार को पकड़े गए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस ने वांछित आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए दबिश दी लेकिन गांव के पुरुष और युवा फरार हो गए हैं। गांव में केवल महिलाएं और बच्चे ही मौजूद हैं। उधर गांव में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस-पीएसी तैनात रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed