{"_id":"6318efda61a3a147103b13aa","slug":"the-animal-took-away-a-five-year-old-child-left-it-outside-the-house-panic-in-the-family-hasanpur-news-mbd440363488","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच वर्षीय बच्चे को उठा ले गया जानवर, घर के बाहर छोड़ा, परिवार में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच वर्षीय बच्चे को उठा ले गया जानवर, घर के बाहर छोड़ा, परिवार में दहशत
विज्ञापन
घर के आंगन में सो रहे 5 वर्षीय बच्चे को जानवर उठाकर ले गया। 5 फीट ऊंची दीवार को फांदकर जानवर बच्चे को घर से बाहर तक कर ले गया लेकिन फिर उसे छोड़कर भाग गया। मौके पर जानवर के पंजों के निशान मिले हैं और बालक के कपड़े पंजों से फटे मिले। हालांकि बच्चा घायल नहीं हुआ है। जानकारी मिलने पर परिजनों में दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जानवर की तलाश की गई लेकिन कोई पता नहीं लग सका। ग्रामीणों में तेंदुआ होने की चर्चा है। वन विभाग के अधिकारी इससे इन्कार कर रहे हैं।
क्षेत्र के ग्राम जीहल में राजीव कुमार का परिवार रहता है। राजीव उझारी स्थित केनरा बैंक में गार्ड है। राजीव का घर गांव के बाहरी छोर पर बना हुआ है। मंगलवार रात्रि राजीव कुमार अपने परिवार के साथ रोजाना की तरह सोया हुआ था। लगभग रात्रि 12:30 बजे राजीव कुमार की माता प्रेमवती को बाल्टी के खड़कने की आवाज सुनाई दी तो उन्होंने उठकर देखा। उनके पास सो रहा 5 वर्षीय पौत्र चिंकित लापता था।
ये देखकर प्रेमवती ने शोर मचा दिया और घर में चिंकित के न होने की बात परिवार के अन्य लोगों को बताई। आसपास तलाश किया गया। तो पड़ोस में एक खाली प्लॉट में बच्चा रोता हुआ मिला। बच्चे के कपड़े भी फटे थे। परिवार के लोगों ने कुछ दूरी पर खेतों में जानवर के पंजों के निशान देखे। आशंका है कि बच्चे को घर से तेंदुआ उठा कर लाया। हालांकि किसी ने तेंदुए को देखा नहीं। बुधवार दोपहर को जानकारी मिलने पर वन दरोगा पलट राम एवं वन कर्मी ताहिर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से घटना की जानकारी जुटाई। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से जंगल में जानवर की तलाश की। लेकिन कोई पता नहीं लग सका। वन दरोगा पलट राम का कहना है कि तेंदुआ होने की सूचना पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची। तेंदुए की तलाश की गई लेकिन वहां उसका कोई पता नहीं लग सका। मौके पर मिले पंजे के निशान किसी जानवर के नहीं लग रहे।