फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The aim is to provide globally competitive education to students: Sachin

छात्रों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी शिक्षा प्रदान करना उद्देश्य : सचिन

Sat, 26 Jul 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 26 Jul 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
The aim is to provide globally competitive education to students: Sachin
अमरोहा। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद के प्रथम शैक्षणिक सत्र 2025-26 की शुरुआत पर कुलपति प्रोफेसर सचिन माहेश्वरी ने विवि के नवप्रवेशित विद्यार्थियों व शिक्षकों को संबोधित किया। यह कार्यक्रम शुक्रवार को अमरोहा के जेएस हिंदू पीजी कॉलेज में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि बहुमुखी शिक्षा, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के क्षेत्र में विश्वस्तर पर मान्यता प्राप्त उत्कृष्टता केंद्र बनने के लिए विश्वविद्यालय प्रतिबद्ध है। इसका उद्देश्य छात्रों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी शिक्षा प्रदान करना और शिक्षार्थियों के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आत्मा होते हैं, आज इन्हें पाकर हम अपार हर्षित हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय का कोई विस्तृत इतिहास नहीं है, हमें आशा है यह विद्यार्थी स्वर्णिम इतिहास बनने के साथ-साथ शानदार भविष्य का पथ प्रशस्त करेंगे। शनिवार से नियमित कक्षाएं प्रारंभ होंगी। शिक्षक नवाचार एवं शोधदृष्टि से वैश्विक जरूरतों के अनुसार बहुमुखी व्यक्तित्व विकास कर श्रेष्ठ नागरिक तैयार करते हुए विश्वविद्यालय और राष्ट्र में अपना बहुमूल्य योगदान देंगे। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को अन्य महाविद्यालयों में दिखाया गया। प्राचार्य प्रोफेसर वीर वीरेंद्र सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कुलसचिव गिरीश कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed