फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The activists of Bhakiyu Asli burnt copies of agricultural laws

किसानों ने फूंकीं कृषि कानूनों की प्रतियां, प्रदर्शन-नारेबाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
The activists of Bhakiyu Asli burnt copies of agricultural laws
अमरोहा में जिला कृषि कार्यालय पर कृषि कानून की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन करते भाकियू असली क? - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। होली के मौके पर भाकियू असली के कार्यकर्ताओं ने जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के बाहर तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां फूंकीं। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सरकार को किसान विरोधी बताते हुए पूंजीपतियों की बताया। कृषि कानूनों को वापस कराने की मांग दोहराई। जल्द ही सुनवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रविवार को भारतीय किसान यूनियन असली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में तमाम किसान ब्लाक में एकत्र हुए। यहां सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते हुए जिला कृषि कार्यालय पर पहुंचे। यहां केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानून किसान विरोधी हैं। बावजूद इसके सरकार सुनने को तैयार नहीं हैं। सरकार गूंगी और बहरी हो गई है। सरकार को आंदोलन कर रहे किसानों की न तो आवाज सुनाई दे रही और न उनकी परेशानी दिखाई दे रही है। कहा कि केंद्र सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून बनाकर खरीद की गारंटी सुनिश्चित करेे। साथ ही एमएसपी से कम खरीद पर दंड का प्रावधान बने। एमएसपी तय करते समय किसानों की सहमति ली जाए। साथ ही स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार सी2 प्लस 50% फार्मूले से लागू हो। महंगाई के कारण आम आदमी परेशान है। किसानों के समस्त कर्ज माफ किए जाए। इस दौरान चौधरी जयकीरत सिंह, राजीव कुमार, अनिल चौधरी, हुकमसिंह, शरद यादव, जसपाल सिंह, रघुवीर सिंह, करणवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed