फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The accused ran away after snatching the chain from the soldier's wife and caught

फौजी की पत्नी से चेन छीनकर भागे आरोपी को दौड़ाकर पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
The accused ran away after snatching the chain from the soldier's wife and caught
गजरौला थाना पुलिस द्वारा पकड़ा गया गले से चेन छीन कर भाग रहा बदमाश। संवाद - फोटो : JPNAGAR
गजरौला। हाईवे पर फौजी की पत्नी की गले से चेन छीन कर भाग रहे आरोपी को पुलिस ने भीड़ की मदद से दौड़ा कर पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपी हसनपुर कोतवाली क्षेत्र का निवासी है। आठ साल से अपराध जगत में सक्रिय आरोपी के खिलाफ हसनपुर कोतवाली में चोरी, लूट, गुंडा एक्ट सहित सात मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

थाना पुलिस के मुताबिक रितु सिंह पत्नी नौराज सिंह अपनी भांजी के साथ सोमवार दोपहर 12 बजे गजरौला चौपला पर रोडवेज बस का इंतजार कर रही थीं। नौराज सिंह आर्मी में हैं। इस बीच एक बस आई। वह बस में सवार हो रही थीं। तभी बदमाश ने उनके गले से चेन छीन ली और मुरादाबाद की दिशा में भाग निकला। महिला के शोर मचाने पर आस पास के लोगों ने उसका पीछा किया। जानकारी होने पर चौपला चौकी इंचार्ज नीतेंद्र वशिष्ठ ने पुलिसकर्मी विपिन कुमार व अरुण कुमार ने भी बदमाश को पकड़ने के लिए दौड़ लगा दी। 500 मीटर पीछा कर पुलिस ने हसनपुर के अंगूर वाली मस्जिद मोहल्ला निवासी शाहजेब को पकड़ लिया। उसके कब्जे से महिला से लूटी चेन बरामद की।
विज्ञापन

पुलिस उसे थाने लाई। उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई। पता चला कि वह आठ साल से अपराध जगत में सक्रिय है। उसके खिलाफ हसनपुर कोतवाली में चोरी, लूट, अवैध शस्त्र रखने और गुंडा एक्ट सहित सात मुकदमे दर्ज हैं। गजरौला पुलिस ने उसके खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। उसका चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमे की तारीख पर जाते-जाते भी की वारदात
गजरौला। महिला के गले से चेन छीन कर भागते समय पकड़ा गया हसनपुर निवासी आरोपी सोमवार को तारीख पर जा रहा था। उसके खिलाफ सात मुकदमे दर्ज हैं। जिसके चलते आए दिन उसकी तारीख पड़ती रहती हैं। सोमवार को तारीख पर जाने से पहले भी उसने चेन लूट ली, लेकिन महिला के शोर मचाने पर पकड़ा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed