{"_id":"682a451332bc2f9270095de6","slug":"the-accused-of-marrying-a-mentally-challenged-teenager-was-sent-to-jail-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-140166-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से शादी करने के आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से शादी करने के आरोपी को भेजा जेल
Mon, 19 May 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 19 May 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। मानसिक रूप से कमजोर किशोरी को दिल्ली से सहारनपुर लेकर जाकर शादी करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। किशोरी गर्भवती है और डिडौली क्षेत्र की रहने वाली है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग बेटी 12 अप्रैल 2024 को घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसे तलाश किया, लेकिन पता नहीं चलने पर गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। करीब एक साल बाद अप्रैल 2025 माह में उसके पिता के पास एक एटीएम कार्ड आया था। कार्ड के आधार पर पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू की तो किशोरी सहारनपुर जिले जिले के तितरो थाना क्षेत्र के गांव पूजना निवासी कुंवरपाल उर्फ काले के घर पर मिली।
पुलिस पूछताछ में कुंवर पाल ने बताया कि उसने दिल्ली रेलवे स्टेशन पर किशोरी को घूमता देखा था, जिसे वह अपने साथ घर ले गया था और उसके साथ शादी कर ली थी। पुलिस किशोरी को सहारनपुर से बरामद कर लाई थी। वह गर्भवती है।
विज्ञापन
अदालत के आदेश पर पुलिस ने पीड़िता को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने आरोपी कुंवरपाल सिंह के खिलाफ बाल विवाह अधिनियम व पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। शनिवार शाम को कोतवाली डिडौली के दारोगा सुंदरलाल, सिपाही रामदयाल व मनोज ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।