फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   TET to be held at 12 centers starting July 2; route diversions in the city for three days.

Amroha News: दो जुलाई से 12 केंद्रों पर होगी टीईटी, शहर में तीन दिन रहेगा रूट डायवर्जन

Tue, 30 Jun 2026 12:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 30 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
TET to be held at 12 centers starting July 2; route diversions in the city for three days.
अमरोहा। जिले में दो से चार जुलाई तक होने वाली यूपी टीईटी परीक्षा शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 12 केंद्रों पर दो पालियों में 28440 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली में 2:30 बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा होगी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, बायोमैट्रिक सत्यापन, स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा अत्यंत संवेदनशील परीक्षा है, इसलिए सभी अधिकारी आयोग की निर्देश पुस्तिका का गहन अध्ययन कर अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए शहर में तीन दिनों तक विशेष रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। प्रशासन का उद्देश्य परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाना और शहर में जाम की स्थिति से बचना है। इसके अलावा शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर दिशा-सूचक बोर्ड और होर्डिंग लगाए जाएंगे, जिससे बाहरी जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन

---------------------
ये बनाए गए परीक्षा केंद्र
परीक्षा केंद्रों में एकेके इंटर कॉलेज, भगवत शरण इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, आईएम इंटर कॉलेज, जेएसएच इंटर कॉलेज, जेएस हिंदू पीजी कॉलेज ब्लॉक-ए एवं ब्लॉक-बी, कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज, ज्ञान भारती इंटर कॉलेज गजरौला, शिव इंटर कॉलेज गजरौला और सिख इंटर कॉलेज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
मेडिकल टीम और पुलिस बल रहेगा तैनात
डीएम ने सीएमओ को सभी परीक्षा केंद्रों पर मेडिकल टीम और एंबुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस विभाग को प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

------------------
रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर बने सहायता केंद्र

बाहरी जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर विशेष सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। यहां परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केंद्र की जानकारी, मार्गदर्शन और अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इससे पहली बार अमरोहा आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में आसानी होगी।
-------------------
वाहनों के लिए विशेष पार्किंग और रूट डायवर्जन

परीक्षा के दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। जीजीआईसी के परीक्षार्थियों के लिए टीपी नगर पुल के नीचे दोनों ओर पार्किंग रहेगी, जबकि कुंदन इंटर कॉलेज के अभ्यर्थियों के वाहन विद्यालय परिसर में ही खड़े कराए जाएंगे। राजकीय इंटर कॉलेज के लिए रेलवे माल गोदाम का मैदान पार्किंग स्थल बनाया गया है। वहीं आईएम इंटर कॉलेज, जेएस हिंदू इंटर कॉलेज और जेएस हिंदू डिग्री कॉलेज के परीक्षार्थियों के वाहनों के लिए रामलीला ग्राउंड और जेएस हिंदू कॉलेज के सामने पार्किंग की व्यवस्था की गई है। एएसपी अखिलेश भदोरिया ने बताया कि परीक्षा को पूरी निष्पक्षता, सुरक्षा और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिससे सभी अभ्यर्थी बिना किसी परेशानी के परीक्षा में शामिल हो सकें।

-------------------------------------
रूट डायवर्जन प्लान

अमरोहा से मुरादाबाद जाने वाले वाहन नंदन स्वीट्स से कैलसा बाईपास और पाकबड़ा होकर जाएंगे।

नौगावां सादात से अमरोहा और मुरादाबाद जाने वाले वाहन याहियापुर बाईपास से अतरासी चौकी हाईवे की ओर जाएंगे।

नौगावां सादात से दिल्ली जाने वाले वाहन रज्जाकपुर बाईपास और धनौरा बाईपास होकर अतरासी चौकी हाईवे से गुजरेंगे।

अतरासी चौकी से अमरोहा आने वाले वाहन एआरटीओ तिराहे से कल्याणपुरा रोड, बंबूगढ़, कांकर सराय और माया धर्मकांटा मार्ग से शहर में प्रवेश करेंगे।

अमरोहा शहर से जोया और दिल्ली जाने वाले वाहन कांकर सराय से बंबूगढ़ होकर जाएंगे।

अमरोहा से नौगावां सादात जाने वाले वाहन नंदन स्वीट्स, माया धर्मकांटा और कांठ रोड होते हुए बाईपास मार्ग से जाएंगे।

जोया से अमरोहा आने वाले वाहन बंबूगढ़, कांकर सराय, माया धर्मकांटा और कैलसा रोड के रास्ते शहर में प्रवेश करेंगे।

नंदन स्वीट्स से गांधी मूर्ति की ओर ई-रिक्शा और ऑटो का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed