फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   tet exam

टीईटी के लिए सचल दल करेगा निगरानी, निर्धारित एक आईडी लेकर आएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
tet exam
अमरोहा। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) आठ जनवरी को होगी। प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल स्तर की परीक्षा दो पालियों में चलेगी। इसके लिए जिले में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों तैयारी पूरी कर ली गई। सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट निगरानी करेंगे। पर्यवेक्षक भी परीक्षा केंद्रों का जायजा लेंगे। तीन सचल दस्ता भ्रमण करता रहेगा। निर्धारित पहचान पत्रों में से एक आईडी को लेकर आना होगा।
विज्ञापन

डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने बताया कि जूनियर और प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 15613 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेंगे। कक्ष निरीक्षकों पर विशेष निगरानी रहेगी। प्राथमिक स्तर में 9910 और जूनियर वर्ग में 5703 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रथम पाली 10 से दोपहर 12.30 बजे तक जबकि जूनियर स्तर की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। उन्होंने कहा कि प्रवेश पत्र के साथ निर्देशों को पढ़ ले। ताकि अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

प्रवेश पत्र के साथ मान्य पहचान पत्र
अमरोहा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश पत्र के साथ अन्य पहचान पत्र भी लेकर आना होगा, जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी, आधार कार्ड लेकर आना जरूरी है इसके अलावा प्रशिक्षण योग्यता के प्रमाण पत्र या किसी भी सेमेस्टर की मार्कशीट लेकर हर हाल आना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed