फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   tequenician take sample

जलनिगम की टीम ने हैंडपंपों से लिए पानी के सैंपल

Sun, 03 Apr 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 03 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
tequenician take sample
अमरोहा के कूबी गांव में पानी का सैंपल लेते जल निगम के टेक्निशियन। - फोटो : amar ujala
 कैंसर से प्रभावित कूबी गांव में जल निगम के हेड मैकेनिक की अगुवाई में टीम ने पहुंचकर सरकारी हैंडपंपों के पानी का सैंपल लेकर जांच को प्रयोगशाला भेजा। वहीं कैंसर-लकवे से प्रभावित उमरी जानिवगर्व गांव में अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची।
विज्ञापन


जोया ब्लाक के गांव कूबी में कैंसर से पीड़ित होकर दो साल में दस लोगों की मौत हो चुकी है। गांव के कई लोग पीड़ित हैं। गांव में कल स्वास्थ्य विभाग की टीम औपचारिकता निभाकर लौट आई थी। शनिवार को जल निगम के हेड मैकेनिक की अगुवाई में एक टीम गांव पहुंची और इंडिया मार्का सात हैंडपंपों के पानी का सैंपल लिया। टीम ने इंद्रपाल, अजयपाल, सुरेंद्र, महकार, संजीव, विक्रम और मुकेश के घरों के पास लगे हैंडपंपों के पानी को देखा। हैंडपंपों का पानी भरकर रखने के कुछ ही देर बाद पीला हो जाता है।
विज्ञापन


जल निगम के हेड मैकेनिक मदन सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता आरके जैन के आदेश पर वह कूबी में पानी का सैंपल लेने गए थे। सैंपल लेकर जल निगम कार्यालय की प्रयोगशाला में जमा करा दिए गए हैं। उधर उमरी जानिवगर्व गांव में दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची। ग्रामीण खासतौर पर लकवाग्रस्त दस परिवारों के लोग इंतजार करते रहे। ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव ने गांव में लगे सभी सरकारी हैंडपंपों की सूची बनाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय भूमि जल बोर्ड भी भेज सकता है टीम
भू-गर्भ जल के प्रदूषित होने के बारे में शिकायत पहुंचने पर केंद्रीय भूमि जल बोर्ड भी टीम भेजकर जांच करा सकता है। केंद्रीय भूमि जल बोर्ड के चेयरमैन केबी विश्वास ने फोन पर बताया कि राज्य सरकार की ओर से या प्रशासन की ओर से भूमिगत जल के प्रदूषित होने की जानकारी दी जाए तो वैज्ञानिकों की टीम से जांच कराई जा सकती है। उनका कहना है कि जमीन के भीतर बालू की परतों के हिसाब से प्रदूषित पानी नीचे फैलता है। इसकी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकती है। 


अमरोहा में नहीं बंद हुए वाशिंग प्लांट
अमरोहा। भूगर्भ जल को प्रदूषित करके जहरीला बनाने वाले वाशिंग प्लांट जिला प्रशासन के बंद नहीं करा पाने की वजह से ही हैंडपंप जहर उगल रहे हैं। यदि वाशिंग प्लांट बंद नहीं हो सकें तो कम से कम इनमें ट्रीटमेंट प्लांट लगा दिए जाएं। दूषित पानी को ट्रीटमेंट के बाद जमीन में डाला जाएगा तो भू गर्भ जल पर इतना असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed