फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Temple priest dies under suspicious circumstances, murder charge filed

Amroha News: संदिग्ध परिस्थितियों में मंदिर के पुजारी की मौत, हत्या का आराेप

Sun, 17 May 2026 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 17 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Temple priest dies under suspicious circumstances, murder charge filed
गजरौला (अमरोहा)। सलेमपुर मोड़ पर प्लाऊ के पास स्थित मंदिर के पुजारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार की सुबह सुबह मंदिर परिसर में उनका शव मिला। जानकारी होने पर सलेमपुर गौसाईं गांव के लोग पहुंच गए और पुजारी की हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सूचना पर एसपी लाखन सिंह यादव और सीओ अंजलि कटारिया ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नगर में सलेमपुर मोड़ पर प्याऊ के निकट मंदिर पर जलाल नगर मोहल्ला निवासी शूरवीर (54) पुजारी थे। शनिवार सुबह करीब 6 बजे मंदिर के सामने से कुछ लोग गुजर रहे थे। उन्होंने पुजारी को मृत देख पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में सलेमपुर गौसाईं के ग्रामीण इकट्ठा हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुजारी की हत्या की गई है। ग्राम प्रधान ओमकार सैनी के फोन करने पर कुछ ही देर में थाना पुलिस पहुंच गई। मृतक के परिजनों और आस पास के लोगों से जानकारी ली। एसपी लाखन सिंह यादव और सीओ अंजलि कटारिया ने मौके का निरीक्षण कर जानकारी ली। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed