{"_id":"68264fa91b81655c1b0d04d4","slug":"temperatures-cross-40-power-cuts-also-hit-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-139956-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तापमान 40 के पार, बिजली कटौती की भी मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तापमान 40 के पार, बिजली कटौती की भी मार
Fri, 16 May 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 16 May 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
ढबारसी बिजली घर पर काम करते बिजली कर्मी। संवाद
अमरोहा। गर्मी के तेवर तल्ख हैं। पारा 40 डिग्री के पहुंच चुका है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी में बिलबिलाए लोगों पर अब बिजली कटौती की भी मार पड़ रही है।
जिले में कहीं ट्रिपिंग तो कहीं ओवरलोडिंग के चलते बिजली कट हो रही है। यह हाल तब है जब गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले ही बिजली विभाग की ओर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि और लाइनों को दुरुस्त करने के दावे किए गए थे, लेकिन विभाग के यह दावे गर्मी की शुरुआत में ही दम तोड़ने लगे हैं।
जिला मुख्यालय से लेकर गजरौला, हसनपुर, मंडी धनौरा के अलावा देहात तक बिजली कटौती का सिलसिला तेज हो गया है। गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही जनपद में अघाेषित बिजली कटौती शुरू हो गई है। कहीं लाइन बदले जाने के नाम पर तो कहीं फाल्ट के नाम पर कटौती जारी है। ओवरलोड से बिजलीघरों की मशीनें भी हांफने लगी हैं।
विज्ञापन
देहात क्षेत्रों में दस घंटे तक की बिजली कटौती होने से उपभोक्ताओं परेशान है। किसान खेतों की सिंचाई भी नहीं कर पा रहे। यह आलम तब है जब विभाग हर साल बिजलीघरों की क्षमता बढ़ाने व आरडीएसएस योजना के तहत जर्जर तारों को बदले जाने के लिए हर साल करोड़ों रुपये की राशि खर्च करता है।
जरूरत के समय नहीं मिलती बिजली
कैलसा क्षेत्र में भी बिजली कटौती को लेकर ग्रामीण परेशान हैं। जरूरत के समय लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है। सुबह को 8:30 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे व शाम तीन बजे से लेकर शाम सात बजे तक बिजली कटौती की जाती है। इसके अलावा रात के समय भी बिजली कटौती होती रहती है।
जोया में 15 से 20 बार होती है ट्रिपिंग
जोया में बिजली कटौती से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि बिजली न मिलने के कारण फसलें सूखनें लगी हैं। दस घंटे की बिजली कटौती की जा रही है। उसमें भी 15 से 20 बार की ट्रिपिंग होती है। किसानों को कहना है कि कम से कम दिन में बिजली कटौती न की जाए, जिससे वह खेतों की सिंचाई भी समय से कर सकें।
फसलें सूखने का डर
आदमपुर के गांव नगला खादर बिजली घर से जुड़े दो दर्जन से अधिक किसानों को सिंचाई के लिए मंगलवार से बिजली की आपूर्ति नहीं मिल सकी है। जिससे किसानों की फसलें सूखने के कगार पर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति ग्रामीण क्षेत्र में सिर्फ रात में ही बिजली की आपूर्ति हो रही है मिल रही है, जबकि दिन में आपूर्ति न मिलने से किसानों को परेशान होना पड़ रहा है।
अघोषित बिजली कटौती से किसान परेशान
हसनपुर। क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती की वजह से किसान परेशान हैं। बिजली घर देहरा मिलक, बिजलीघर बुरावली, रहरा से जुड़े किसानों को 24 घंटे में मात्र छह से आठ घंटे ही सिंचाई के लिए बिजली मिल पा रही है। वहीं घरेलू बिजली में भी लगातार को कटौती हो रही है। रोजाना आठ से दस घंटे की कटौती की जा रही है। मंगलवार की देर शाम को हसनपुर के फीडर नंबर-3 पर कई घंटे बिजली कटौती रही। संवाद
ओवरलोड से फुंकी बिजलीघर की मशीन : ढबारसी उपकेंद्र पर मंगलवार रात करीब नौ बजे से बिजली की आपूर्ति नहीं हो सकी है। उपकेंद्र के अंदर लगी इनकमिंग मशीन ओवरलोड की वजह से खराब हो गई। बिजली कर्मियों ने रात करीब दो घंटे की मशक्कत कर आपूर्ति को सुचारू कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। जिस कारण कस्बे में पूरी रात बिजली गुल रही। बृहस्पतिवार सुबह से बिजली कर्मी बिजलीघर की मशीनों को दुरुस्त करने में लगे रहे।
- नलकूपों को नौ घंटे बिजली दी जा रही है। जबकि, बाकी को 18 घंटे। शहरी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। जहां ओवरलोड की वजह से दिक्कत है, वहां कमियों को ठीक कराया जा रहा है। - राजेश कुमार मुख्य अभियंता बिजली विभाग परिक्षेत्र गजरौला