फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tehsil Bar Election: Face to face competition for the post of President and Secretary

तहसील बार चुनाव : अध्यक्ष व सचिव पद पर आमने-सामने की टक्कर

Thu, 26 Dec 2024 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 26 Dec 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Tehsil Bar Election: Face to face competition for the post of President and Secretary
अमरोहा।
विज्ञापन

सदर तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ हो गई। अध्यक्ष और सचिव पद पर दो-दो प्रत्याशियों के बीच अब सीधी टक्कर होगी। नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद बाकी सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।
सदर तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए मंसूर अहमद और सुरेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद एजाज, महासचिव पद के लिए विमल किशोर वंदेमातरम व सतेंद्र पाल सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए वीरेंद्र सिंह व मोहम्मद इकराम, संयुक्त सचिव के लिए शंकर सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए अली मोहतशिम रजा ने अपना नामांकन कराया था। मंगलवार को नाम वापसी का दिन था। कोषाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी ठोंकने वाले वीरेंद्र सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद एक प्रत्याशी का नामांकन होने की स्थिति में वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव व उपाध्यक्ष के अलावा कोषाध्यक्ष पद के लिए भी निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया।
विज्ञापन

अब अध्यक्ष पद के लिए मंसूर अहमद व सुरेंद्र सिंह तथा महासचिव पद के लिए विमल किशोर वंदेमातरम व सतेंद्र पाल के बीच सीधा मुकाबला होगा। दो पदों के लिए मतदान 30 दिसंबर को होगा जबकि परिणाम 31 दिसंबर को आएगा। इस दौरान चुनाव समिति में प्रमोद कुमार भटनागर, पुष्कर लाल गुप्ता, शकील अहमद, यशपाल सिंह, मोहम्मद अमजद इदरीसी व गौरव गोयल आदि मौजूद रहे।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed