{"_id":"614f6e0e8ebc3e0de74a4d5a","slug":"teenager-was-murdered-by-strangulation-fear-of-rape-hasanpur-news-mbd403974781","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबाकर की गई थी किशोरी की हत्या, दुष्कर्म की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला दबाकर की गई थी किशोरी की हत्या, दुष्कर्म की आशंका
विज्ञापन
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के जंगल में गुरुवार दोपहर को पेड़ से लटके मिले किशोरी के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद सामने आया है कि उसकी मौत गला दबाकर हत्या की गई थी। चिकित्सकों ने दुष्कर्म की आशंका भी जताई है। जिसकी जांच के लिए स्लाइड बनाई गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव शुक्रवार दोपहर को सोलह वर्षीय किशोरी का शव जंगल में आम के पेड़ पर लटका मिला था। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। किशोरी के घुटने जमीन पर टिके थे। यानी हत्या के बाद उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए दुपट्टे से लटकाया गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। शनिवार देरशाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि किशोरी की गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों ने दुष्कर्म की आशंका मानते हुए स्लाइड बनाई है। जिसकी जांच कराई जाएगी। उधर, पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हत्या की बात सामने आने पर लोगों में रोष फैल गया है।
अंबेडकर विकास मंच के अध्यक्ष महेंद्र सिंह आर्य का कहना है कि यदि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने बताया कि किशोरी की मौत गला दबाकर की गई थी। अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।