फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Teenager tied with rope and beaten on suspicion of theft

चोरी के शक में किशोर को रस्सी से बांधकर पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Teenager tied with rope and beaten on suspicion of theft
परचून की दुकान पर चोरी के शक में दुकानदार ने किशोर को रस्सी से बांधकर बेहरमी से पीटा। बाद में गांव के ही लोगों ने उसे बंधनमुक्त कराया। कुछ देर बाद पिटाई का वीडियो व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल हो गई। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसका शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन

ये मामला आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव काई मुस्तकम का है। गांव निवासी एक ग्रामीण के 14 वर्षीय बेटे की दिमागी हालत कमजोर है। गांव में मनोज किराना की दुकान चलाता है। बताते हैं कि शनिवार की शाम किशोर दुकान पर गया था। इस दौरान दुकान में चोरी के शक में दुकानदार मनोज ने उसको पकड़ लिया। रस्सी से हाथ बांधे और फिर उसको पिलर से भी बांध दिया। इसके बाद उसकी बेल्ट से पिटाई की। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। कुछ महिलाओं और लोगों ने किशोर को मुक्त कराया। इसी बीच वहां खड़े एक युवक ने पिटाई का वीडियो मोबाइल से बना लिया और कुछ समय बाद ही सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस दुकानदार और किशोर को पकड़कर थाने ले गई। बाद में दुकानदार का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। वहीं किशोर को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। किशोर की मां ने दुकानदार समेत कई लोगों पर बेटे को पीटने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर सुशील वर्मा ने बताया कि आरोपी दुकानदार का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed