फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Teenager drowns in Ganga during younger sister's tonsure ceremony

Amroha News: छोटी बहन के मुंडन संस्कार के दौरान गंगा में डूबकर किशोर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Teenager drowns in Ganga during younger sister's tonsure ceremony
गजरौला। छोटी बहन के मुंडन संस्कार के दौरान गंगा में नहा रहा किशोर डूब गया। काफी देर बाद उसका शव मिला। बेटे की मौत से मुंडन संस्कार की खुशियां गम में बदल गईं।
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर निवासी शिवराज सिंह किसान हैं। उनकी दो संतानों में बेटा सोनू कुमार (12) कक्षा छह का छात्र था, जबकि बेटी मंजू पांंच साल की है। शुक्रवार को बेटी का मुंडन संस्कार था। मुंडन कराने के लिए वह रिश्तेदारों, संबंधियों और गांव के लोगों के साथ ब्रजघाट में गंगा किनारे गए। यहां पर बेटी का मुंडन संस्कार कराने के बाद सभी लोग गंगा में नहाने लगे। बेटा सोनू भी गंगा में नहाने लगा। अचानक गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गया। उसकी तलाश शुुरू की गई। स्थानीय गोताखोर भी किशोर की तलाश में जुट गए। दो घंटे की मशक्कत के बाद करीब एक बजे शव हाथ लगा। उसका शव देख गंगा तट पर कोहराम मच गया। परिवार
विज्ञापन

में मुंडन संस्कार की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस कार्रवाई बिना परिजन शव कोे घर ले गए।




दावत के इंतजाम भी धरे रह गए

गजरौला। फत्तेहपुर गांव निवासी किसान शिवराज सिंह ने बेटी का मुंडन संस्कार के लिए दावत का इंतजाम किया था। जिसके लिए हलवाई गांव में आ गए थे। खाना बन रहा था। गंगा से लौटकर आने के बाद गांव के लोगों, रिश्तेदारों, परिचितों और संबंधियों को दावत खिलाई जाती, लेकिन कुदरत को यह मंजूर नहीं था। सोनू की गंगा में डूबकर मौत से दावत के इंतजाम भी धरे रह गए। गम में डूबे परिवार ने भट्ठी बंद करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed