फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Teenager arrested in case of student's death

Amroha News: छात्रा की मौत के मामले में किशोर गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Teenager arrested in case of student's death
अमरोहा। छेड़खानी से आहत छात्रा द्वारा आत्महत्या करने के मामले में अब गांव में माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण बना हुआ है। हालांकि, सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स तैनात रखी गई है। वहीं मामले के आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन

यह घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के एक गांव में हुई थी। छात्रा के परिजनों का कहना है कि घर के पास में ही रहने वाले सजातीय परिवार का 16 वर्षीय लड़का उनकी पंद्रह वर्षीय बेटी को आए दिन परेशान करता था। सोमवार की शाम वह कूड़ा डालने के लिए गांव के बाहरी हिस्से में गई थी। आरोपी किशोर ने रास्ते में उसके साथ छेड़खानी की। इसके बाद बेटी घर पहुंची और कमरे में गर्डर से चुन्नी बांधकर गले में फंदा कस लिया। परिजनों को जब तक जानकारी हुई, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है। वहीं, गांव में माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed