फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   teen talqe

दो लाख रूपये के लिए विवाहिता को तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
teen talqe
जोया (अमरोहा)। ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। दहेज में दो लाख रुपये की डिमांड की। विरोध करने पर मारपीट की और तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के डिडौली गांव निवासी नासिर शाह की बेटी नसरीन की शादी जनपद मुरादाबाद के पाकबड़ा निवासी सलीम के साथ हुई थी। शादी के बाद नसरीन ने तीन बच्चों को जन्म दिया। आरोप है कि अब पति और ससुराल वालों ने मायके से दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। विवाहिता ने मायके वालों की आर्थिक स्थिति का हवाला देकर लाख रुपये लाने से इंकार कर दिया। जिसके बाद ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट शुरू कर दी। शनिवार को भी ससुराल वालों ने बेरहमी से पीटा। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने मायके वालों को दी। सूचना मिलते ही उसकी मां, पिता और चाचा बेटी की ससुराल पहुंचे। तभी तभी पति सलीम ने उसे तीन तलाक दे देकर घर से निकाल दिया। लिहाजा परिजन नसरीन को घर ले आए। रविवार को पीड़िता परिजनों के साथ डिडौली कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed