फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   teej festival,amroha

सावन के झूलों ने मुझको बुलाया...

Sat, 06 Aug 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 06 Aug 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
teej festival,amroha
अमरोहा कलक्ट्रेट कालौनी में हरियाली तीज पर झूला झूलती महिलाएं - फोटो : amar ujala
हरियाली तीज पर शुक्रवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। नारी समाज की ओर से जेएस हिंदू पीजी कालेज के मैदान पर तीज मेले का आयोजन हुआ। जिसमें सदस्याओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा। सावन के गीत गुनगाए। बेहतर प्रस्तुति देने वालों को सम्मानित किया। वहीं स्कूलों में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित की गईं। 
विज्ञापन


शुक्रवार को नारी समाज की ओर से तीज उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर कालेज के मैदान पर तीन मेले का आयोजन हुआ। जिसमें सदस्याओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुति दी। मेहंदी प्रतियोगिता हुई। प्रीति, लोचन, बीना शर्मा, कावेरी सक्सेना, संगीता गुप्ता, ज्योति गोयल, विनीता अग्रवाल द्वारा कृष्ण राधा रास प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन


स्वदेश बाला द्वारा मोहक गीत प्रस्तुत किए गए। गणपति वंदना प्रस्तुत की। संस्था द्वारा लकी ड्रा तथा हाउजी कूपन द्वारा इनामों की बौछार की गई। मेले का संचालन अंजुलस अग्रवाल ने किया। मेले में अध्यक्ष इंदु अग्रवाल, कविता माहेश्वरी, संगीता गुप्ता, मीरा गुप्ता, प्रभा अग्रवाल, ऊषा आर्या, मृदुला गर्ग, निशा, मालती, सविता कपूर, प्रीति चोलन आदि मौजूद रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अमरोहा के हाशमी गर्ल्स पीजी कालेज में हरियाली तीज पर मेहंदी प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्राओं ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता डा. रिजवाना कुलसुम के नेतृत्व में हुई। प्राचार्या डॉ. नौशाबा परवीन ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

हाशमी एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सिराजउद्दीन हाशमी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्राओं में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। कालेज प्राचार्या डॉ. नौशाबा परवीन ने कहा कि प्रतियोगिताएं केवल खेल तक ही सीमित नहीं रहती, बल्कि इनसे छात्राओं को सीखने का अवसर प्रदान होता हैं। 

कच्चे नीम की निंबोरी सावन जल्दी अइयो रे
अमरोहा(ब्यूरो)। हरियाली तीज का त्योहार जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाया गया। महिलाओं ने सोलह शृंगार कर सावन के गीत गाए और झूला झूली, पींग बढ़ाई। सावन के लोक गीतों की बहार रही।  कच्चे नीम की निंबोरी सावन जल्दी अइयो रे। वहीं, वासुदेव तीर्थ स्थल पर तीज मेले का आयोजन हुआ। मेले की सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रही।

शुुक्रवार को महिलाओं ने सज संवकर भगवान शिव शंकर और माता पार्वती की पूजा अर्चना की। वहीं सजना के नाम की हाथों पर मेहंदी भी रचाई। घरों में विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए गए। इसको लेकर शहर के वासुदेव तीर्थ स्थल पर हरियाली तीज मेले का आयोजन हुआ। मेले में महिला और युवतियों की भीड़ उमड़ी रही। महिलाओं ने विधिविधान के साथ भगवान शिव शंकर और पार्वती की आराधना की। 


पूजा अर्चना के बाद महिलाएं और युवतियों ने झूला झूला, पींग बढ़ाई। सावन के लोक गीतों की बहार रही। कच्चे नीम की निंबोरी सावन जल्दी अइयो रे आदि लोक गीतों पर महिलाओं ने समा बांध दिया। वहीं, मेले में महिलाओं ने घर गृहस्‍थी के इस्तेमाल में आने वाले सामान की खरीदारी भी की। चाट पकौड़ी का स्वाद भी चखा। मेले की सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रही। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed