फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Team arrived to remove encroachments but returned as the matter was pending in the High Court.Team arrived to remove encroachments but returned as the matter was pending in the High Court.

Amroha News: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, हाईकोर्ट में मामला लंबित होने पर लौटी

Tue, 14 Jul 2026 11:26 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 14 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Team arrived to remove encroachments but returned as the matter was pending in the High Court.Team arrived to remove encroachments but returned as the matter was pending in the High Court.
शाहबाद। तहसील परिसर के सामने स्थित तालाब की भूमि पर किए गए कथित अतिक्रमण को हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम मंगलवार को बिना कार्रवाई किए लौट गई। संबंधित व्यक्ति द्वारा हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन होने का दावा करते हुए न्यायालय के दस्तावेज प्रस्तुत करने पर टीम ने कार्रवाई फिलहाल स्थगित कर दी।
विज्ञापन

बताया गया कि तालाब की भूमि पर पक्का निर्माण कर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत प्रशासन से की गई थी। इससे पहले तहसील प्रशासन अतिक्रमण के एक हिस्से को ध्वस्त भी कर चुका है। शेष अतिक्रमण हटाने के लिए मंगलवार को राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन

इसी दौरान संबंधित व्यक्ति ने हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन होने का हवाला देते हुए न्यायालय के दस्तावेज अधिकारियों को दिखाए। दस्तावेजों का अवलोकन करने के बाद टीम ने तत्काल कार्रवाई रोक दी और वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार अमित सिंह ने बताया कि अतिक्रमणकर्ता को धारा 67 के तहत नोटिस जारी किया गया था। इसी नोटिस के विरुद्ध संबंधित व्यक्ति ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इसलिए कार्रवाई फिलहाल टाल दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed