{"_id":"608c4fd28ebc3ebf815f655a","slug":"teachers-mlc-dhillon-announced-rs-50-lakh-and-sangeeta-announced-another-rs-22-lakh-jpnagar-news-mbd387820367","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक एमएलसी ढिल्लो ने 50 लाख और संगीता ने दिया 22 लाख रुपये और 00","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक एमएलसी ढिल्लो ने 50 लाख और संगीता ने दिया 22 लाख रुपये और 00
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना संक्रमितों केे बेहतर इलाज के लिए माननीयों की मदद का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। शिक्षक एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने 50 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इस बजट से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदा जाए। वहीं नौगांवा सादात की विधायक संगीता चौहान ने 22 लाख रुपये और देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इससे दोगुने मरीजों को इलाज में राहत मिलेगी। उधर, एमएलसी परवेज अली ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की मदद के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतरी के लिए निधि का हिस्सा दूंगा, ताकि लोगों को बेहतर इलाज आसानी से मिल सके। इसके अलावा मंडी धनौरा के विधायक राजीव तरारा क्षेत्र के लोगों की मदद के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञों से चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मदद के लिए रकम की सीमा नहीं है।
कोरोना संक्रमण के चलते लोग बीमार हो रहे हैं। कई लोग होम आइसोलेशन में हैं। उनकी हालात में सुधार और इलाज के लिए ऑक्सीजन की जरूरत है। ऐसे में विधायक निधि से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदा जाए। इसके लिए निधि से 50 लाख रुपये खर्च कर सकते हैं। -डॉ. हरि सिंह ढिल्लो
ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए 22 लाख रुपये और जारी किए गए हैं। इससे दोगुने मरीजों को लाभ मिलेगा। कई लोगों ने समस्या से अवगत कराया था। लोगों की मदद के लिए और भी कदम उठाए जाएंगे। अफसरों के संपर्क में हूं। अब 42 लाख रुपये से प्लांट लगेगा। संगीता चौहान, विधायक, नौगांवा सादात
विज्ञापन
लोगों की आवश्यकता के लिए अध्ययन किया जा रहा है। दो दिन के भीतर निर्णय लिया जाएगा। कोरोना के खात्मे के लिए आवश्यकतानुसार उपकरण अथवा आवश्यक चीजों को क्रय किया जाएगा। डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेेषज्ञों के संपर्क में हूं। -राजीव तरारा, विधायक, मंडी धनौरा
क्षेत्र के लोगों की मदद के लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है। स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञों से जानकारी एकत्र कर जल्द ही कार्ययोजना तैयार हो जाएगी। एक सप्ताह के अंदर मदद की जाएगी। बेहतर इलाज के लिए जो भी जरूरत होगी, उसे पूरा कराएंगे। -परवेज अली, एमएलसी, स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन