फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Teachers demonstrated by boycotting evaluation

Amroha News: उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार कर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Teachers demonstrated by boycotting evaluation
अमरोहा। मुजफ्फरनगर में हुई साथी की हत्या के विरोध में शनिवार को शिक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार करते हुए विरोध किया। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि शासन स्तर से इस मामले में अग्रिम कार्रवाई और मृतक के परिवार को सहायता दिए जाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन कोई प्रक्रिया नहीं बढ़ी। जिसे लेकर उन्होंने गुस्सा जताया। हालांकि, दोपहर बाद उन्होंने मूल्यांकन शुरू कर दिया। इसके अलावा तीन अन्य केंद्रों पर सांकेतिक रूप से बहिष्कार किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज में राजकीय शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक एकत्र हुए। यहां पर चल रहे मूल्यांकन का शिक्षकों ने बहिष्कार किया। मुजफ्फरनगर में शिक्षक की हत्या को लेकर विरोध जताया। वहीं मृतक को श्रद्धांजलि दी गई। संघ के अध्यक्ष अनुमेष कुमार चौहान ने कहा कि राजकीय,माध्यमिक, वित्तविहीन व अटेवा मंच द्वारा शासन स्तर पर ज्ञापन दिया गया था। जिसमें आवश्यक कार्रवाई और मृतक शिक्षक के परिवार को सहायता देने की मांग की गई थी। लेकिन, इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। इसके विरोध में शनिवार को शिक्षकों ने मूल्यांकन का बहिष्कार किया। हालांकि, दोपहर में शोक सभा के बाद मूल्यांकन शुरू कर दिया गया। इसके अलावा जेएस हिंदू इंटर कॉलेज, एकेके इंटर कॉलेज, व आईएम इंटर कॉलेज में भी मूल्यांकन का सांकेतिक बहिष्कार किया गया। इस दौरान जिला मंत्री विजय सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के प्रदेश मंत्री डॉ जीपी सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) के जिला मंत्री संजीव चौहान, अटेवा मंच के मंडलीय मंत्री डॉ शिव शंकर यादव, सुरेश कुमार, कावेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, जयवीर सिंह, रामवीर सिंह, वीके शुक्ला, डॉक्टर जमशेद कमाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed