हसनपुर (अमरोहा)। झम्मनलाल पीजी कालेज में शिक्षक दिवस पर डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पार्पण करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीति शर्मा, प्राचार्य डॉ. शमा परवीन, डॉ.बबली, डॉ.नशब आदि रहे।
एसएलजे डिग्री कॉलेज हाकमपुर में भी गोष्ठी आयोजित कर डॉ.सर्वपल्ली के बताए रास्तों पर चलने का आह्वान किया। यहां प्रबंधक संजय सिंह, संजीव कुमार, कुंतेश सिंह, मनोज शर्मा रहे। सुखदेवी इंटर कालेज में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित सरस्वती सम्मान एवं शिक्षक कार्यक्रम का संजीव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, प्रधानाचार्य परम सिंह, महीपाल सिंह, संदीप कुमार रहे। एचएसएस पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हुए बच्चों ने शिक्षकों का सम्मान करने का संदेश दिया। प्रबंधक राजीव अग्रवाल, प्रधानाचार्य अरुण शर्मा रहे। सुनील कुमार इंटरनेशनल एकेडमी में कार्यक्रम हुआ। बच्चों ने वी लव यू टीचर्स गीत मधुर आवाज में सुनाया। सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। लाला सत्यप्रकाश लक्ष्मी देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस मनाया गया। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। श्री बिहारी सिंह कन्या इंटर कॉलेज रहरा में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने डॉ.सर्वपल्ली के चित्र पर माल्यार्पण किया। द लिटिल प्लेनेट स्कूल में शिक्षक दिवस का महत्व बताया। यहां निदेशक पूनम वर्मा, प्रधानाचार्य पंकज कुमार वर्मा रहे। जीडी एकेडमी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ नाट्य भी प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने नृत्य किया। बच्चों ने शिक्षकों को गिफ्ट भेंट ेकिए। प्राथमिक विद्यालय जीहल में कार्यक्रम हुआ। यहां प्रधानाध्यापक योगेश कुमार, नूर हसन, जगदीश सिंह रहे। अनस मॉडर्न पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम में प्रबंधक चौधरी असद हुसैन, प्रधानाचार्य कुमारी अंजना, कुमारी जीनत रहे।