{"_id":"6827a1e79060c7def4063a86","slug":"teacher-was-molesting-girl-arrested-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-140014-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शिक्षक कर रहा था छेड़खानी, किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शिक्षक कर रहा था छेड़खानी, किया गिरफ्तार
Sat, 17 May 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 17 May 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
घर पर ट्यूशन पढ़ाने आने वाले शिक्षक ने दस साल की बच्ची से छेड़खानी की। शक होने पर परिजनों ने कमरे में गोपनीय तरीके से कैमरा लगा दिया, जिसमें शिक्षक की हरकतें कैद हो गईं। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
यह मामला अमरोहा नगर कोतवाली से जुड़ा है। शहर निवासी कारोबारी की दस वर्षीय बेटी एक निजी स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ती है। स्कूल में ही मोहल्ला दानिशमंदान निवासी मोहम्मद सुलेमान शिक्षक है। स्कूल के बाद में सुलेमान कारोबारी के घर उनकी बेटी को ट्यूशन पढ़ाने आता था। कुछ दिन से शिक्षक की हरकतों पर परिजनों को शक होने लगा।
12 मई को कारोबारी की पत्नी ने अपना मोबाइल फोन का कैमरा चालू कर कमरे में छिपा दिया। करीब पांच से छह बजे के बीच शिक्षक सुलेमान की बेटी को ट्यूशन पढ़ने आता है। वहीं, ट्यूशन खत्म होने के बाद कारोबारी की पत्नी ने मोबाइल कैमरे में वीडियो देखा तो वह अचंभित रह गई। वीडियो में शिक्षक सुलेमान उनकी बेटी के साथ छेड़खानी करता हुआ दिखाई दिया। वीडियो के आधार पर कारोबारी ने शिक्षक मोहम्मद सुलेमान की शिकायत नगर कोतवाली में की।
विज्ञापन
मामले को गंभीरता से लेकर पुलिस ने छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक मोहम्मद सुलेमान को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि आरोपी मोहम्मद सुलेमान को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।