{"_id":"60d8bfaa8ebc3e70904991ef","slug":"teacher-points-gun-at-police-arrested-jpnagar-news-mbd393755964","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ने पुलिस पर ताना तमंचा, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक ने पुलिस पर ताना तमंचा, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। पत्नी की पिटाई की शिकायत पर पहुंची पुलिस पर शिक्षक ने तमंचा तान दिया। गोली चलाने की धमकी दी। पुलिस ने शिक्षक को तमंचे के साथ मौके पर गिरफ्तार कर लिया। संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के तोफापुर गांव का है। यहां पर वेदप्रकाश सिंह का परिवार रहता है। पेशे से शिक्षक वेदप्रकाश धनौरा क्षेत्र के पपसरी खादर के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि वेद प्रकाश की दो पत्नियां हैं। जिसमें एक पत्नी तोफापुर और दूसरी धनौरा में रहती है। शनिवार को वेदप्रकाश अपनी दूसरी पत्नी के साथ तोफापुर आए थे। इस दौरान दोनों पत्नियों के बीच झगड़ा हो गया। उनकी एक पत्नी ने मारपीट का आरोप लगाकर इकौदा चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत के आधार पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तो वेद प्रकाश ने पुलिसकर्मियों पर तमंचा तान दिया। गोली चलाने की धमकी दी। तभी पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर आरोपी शिक्षक वेद प्रकाश को मौके पर ही तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली लाकर पूछताछ की। इंस्पेक्टर के मुताबिक दरोगा प्रवीण कुमार की तहरीर पर अवैध तमंचा रखने के आरोप में वेद प्रकाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
आठ साल पहले खरीदा था तमंचा
अमरोहा। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि वेदप्रकाश से बरामद तमंचा उसने आठ साल पहले धनौरा में रहने वाले एक व्यक्ति से खरीदा था। जिस व्यक्ति से तमंचा खरीदा गया था। वेदप्रकाश के मुताबिक उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद भी नाम और पते के आधार पर तमंचा विक्रेता का पता लगाया जा रहा है।