फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Teacher misdeed a teacher on the pretext of marriage in Gajraula Amroha

शिक्षक निकला राक्षस: शिक्षिका को शादी के सपने दिखा अलग-अलग होटलों में बनाए संबंध, दो साल बाद ऐसे बिखरे ख्वाब

Sun, 13 Nov 2022 11:07 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला (अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 13 Nov 2022 11:07 PM IST
सार

गजरौला इलाके के एक प्राइवेट स्कूल में आरोपी पढ़ाता है। उसके साथ ही शिक्षिका पढ़ाती थी। इस बीच दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। शादी की बात करने पर वह उसके झांसे में आ गई।

विज्ञापन
Teacher misdeed a teacher on the pretext of marriage in Gajraula Amroha
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के गजरौला में शादी का झांसा देकर होटल में शिक्षिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी प्राइवेट शिक्षक प्रमोद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया आरोपी सैदनगली के पंडकी गांव का रहने वाला है।

विज्ञापन

पंडकी गांव निवासी प्रमोद गजरौला इलाके के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाता है। उसके साथ ही बस्ती के एक मोहल्ला निवासी शिक्षिका पढ़ाती थी। इस बीच दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। अलग-अलग बिरादरी से होने के बावजूद प्रमोद ने शिक्षिका के साथ शादी करने की बात कही। जिससे वह उसकी बातों में आ गई। इसके बाद उनका मिलने जुलने का सिलसिला शुरू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि प्रमोद उसे गजरौला के होटलों में भी ले गया। उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। यह सिलसिला दो साल से चल रहा था। बाद में शादी करने से मुकर गया। साफ इनकार कर दिया कि वह उसके साथ शादी नहीं करेगा।जिस पर पीड़िता ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अरिहंत सिद्घार्थ ने बताया कि प्रमोद को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed