{"_id":"6a7251fa64c76960de05ece1","slug":"teacher-in-charge-and-office-assistant-suspended-for-negligence-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-169848-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: लापरवाही पर प्रभारी अध्यापक और कार्यालय सहायक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: लापरवाही पर प्रभारी अध्यापक और कार्यालय सहायक निलंबित
विज्ञापन
अमरोहा। सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन और विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में बीएसए ने शिक्षक और कार्यालय सहायक को निलंबित कर दिया है। बीएसए की इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।
विकास खंड धनौरा के संविलियन विद्यालय तोमड़ा में तैनात प्रभारी अध्यापक इकबाल सिंह को सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन करने, विभाग की छवि धूमिल करने, विभागीय कार्यों में रुचि नहीं लेने तथा अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन न करने के आरोप में निलंबित किया गया है। वहीं, विकास खंड गंगेश्वरी स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात कार्यालय सहायक राहुल कुमार के खिलाफ भी इसी प्रकार की कार्रवाई की गई है। उन पर सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन, विभागीय कार्यों में उदासीनता तथा अपने दायित्वों का भली-भांति निर्वहन न करने के आरोप लगे हैं।
बीएसए डॉ. मोनिका ने स्पष्ट किया कि विभागीय अनुशासन और कार्य संस्कृति से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध भविष्य में भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।