{"_id":"65da4bb247db378c770d6244","slug":"teacher-dies-of-heart-attack-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-114414-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शिक्षक की हार्टअटैक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शिक्षक की हार्टअटैक की मौत
Sun, 25 Feb 2024 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। दो दिन की छुट्टी के चलते घर जाते समय ट्रक में सवार 56 वर्षीय शिक्षक जोगिंदर सिंह को हार्ट अटैक आ गया। चालक व अन्य लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
जनपद हापुड़ के गांव सबली निवासी जोगिंदर सिंह हसनपुर तहसील क्षेत्र के गंगेश्वरी ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय तिगरिया नादिर शाह में इंचार्ज अध्यापक थे। वर्ष 2016 से गंगेश्वरी ब्लॉक में लगातार उनकी तैनाती चल रही थी। वह गांव ढबारसी में किराए पर कमरा लेकर रहते थे। शनिवार को रविदास जयंती और रविवार को अवकाश होने के चलते उन्होंने घर जाने की तैयार की। शुक्रवार शाम को स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह हापुड़ के लिए निकले।
बताते हैं कि गजरौला से ट्रक में सवार होकर हापुड़ की तरफ रवाना हुए थे। नेशनल हाईवे पर गढ़मुक्तेश्वर के नजदीक अचानक उन्हें ट्रक में हार्ट अटैक हो गया। ट्रक चालक ने पीआरवी को सूचना दी। पुलिस ने उन्हें आनन फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से परिजनों और साथी शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक ने अपने पीछे दो बेटे व दो बेटी छोड़ी हैं। एक बेटी की शादी भी हो चुकी है।