फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Taylor's dead body was found after sitting in the car with his wife in the Ganges, the search for the wife and the car continues

Amroha News: पत्नी को कार में बैठाकर गंगा में कूदे टेलर का शव मिला, पत्नी व कार की तलाश जारी

Sat, 26 Aug 2023 01:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 26 Aug 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Taylor's dead body was found after sitting in the car with his wife in the Ganges, the search for the wife and the car continues
गजरौला (अमरोहा)। पिता से पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद नाराज कार में पत्नी नाजिया को बैठाकर गंगा में कूदे सीकरी खादर निवासी शाने आलम (22) का शव शुक्रवार को कांकाठेर और फिरोजपुर गढ़ावली के बीच मिला। जबकि अभी तक कार और उसकी पत्नी का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सीकरी खादर निवासी शाने आलम (22) दिल्ली में टेलर का काम करता था। बुधवार को वह गांव आया था। बृहस्पति वार को उसका अपने पिता साबिर से पैसों को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद वह पत्नी नाजिया को कार से लेकर घर से जाने लगा। पिता ने रोकने का प्रयास किया तो उसने टक्कर मारकर पिता व बहन को घायल कर दिया और घर से निकल गया। शाम साढ़े छह बजे वह कार समेत गंगा में कूद गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस, एसडीएम राजीव राज व सीओ अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए थे। खबर मिलते ही आस पास के ग्रामीण एकत्र हो गए थे। कार लेकर गंगा में कूदे दंपती की तलाश में जुट गए थे। मगर देर रात तक पता नहीं चला था। शुक्रवार की सुबह फिर तलाश शुरू की गई। मोटरवोट से पुलिसकर्मी और दूसरी नाव से गोताखोर व परिजन तलाश कर रहे थे। करीब दस बजे तिगरी से दो किमी दूर कांकाठेर और फिरोजपुर गढ़ावली के बीच उथले पानी में शाने आलम का शव मिला। जबकि शुक्रवार की शाम तक उसकी पत्नी नाजिया और कार का पता नहीं चल सका। एसडीएम राजीव राज व सीओ अरुण कुमार सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। एसडीएम का कहना कि नाजिया की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोर, पीएसी व थाना पुलिस टीमें उसकी तलाश में लगी है। एक वोट व चार नाव के सहारे गंगा में सर्च अभियान चलाया जा रह है। शाम तक नाजिया व कार का कोई पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed