फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tantric raped with minor girls police act after video viral

अमरोहा: तांत्रिक ने किशोरी से चाकू की नोक पर किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस

Mon, 22 Feb 2021 10:22 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, उझारी (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, उझारी (अमरोहा) Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 22 Feb 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Tantric raped with minor girls police act after video viral
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
अमरोहा के थाना सैदनगली क्षेत्र में कक्षा चार में पढ़ने वाली 12 वर्षीय किशोरी के साथ एक तांत्रिक ने चाकू का भय दिखाकर दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। गांव के युवकों ने किशोरी से घटना के बारे में जानकारी लेते हुए उसके बयान का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के परिजनों के मुताबिक रविवार सुबह 12 वर्षीय किशोरी घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच गांव का ही एक तांत्रिक किशोरी को मिट्टी खुदवाने में सहयोग के बहाने अपने साथ जंगल में ले गया। जहां उसने चाकू का भय दिखाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी के विरोध करने पर उसको जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


इसी बीच कुछ राहगीरों ने किशोरी के रोने की आवाज सुनी तो वह मौके की तरफ दौड़े। लोगों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग गया। घर वालों का आरोप है कि इसकी जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर कर दिया वायरल
इस बीच गांव के दो युवकों ने किशोरी के घर जाकर घटना की जानकारी लेते हुए उसके बयान का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को पुलिस हरकत में आई। थानाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी तांत्रिक लाला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी तांत्रिक का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा।

अक्सर बच्चों को लालच देकर अपने पास बुलाता था तांत्रिक
दुष्कर्म के आरोपी तांत्रिक के बारे में ग्रामीणों का कहना है कि वह अक्सर गांव के  बच्चों को किसी न किसी बहाने से अपने पास बुलाता रहता था। हालांकि इससे पहले तांत्रिक द्वारा  किसी भी बच्चे के साथ गलत हरकत करने का कोई मामला चर्चा में नहीं आया ।


किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी तांत्रिक लाला को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
-सुनीति, पुलिस अधीक्षक, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed