{"_id":"6a0f733212a8c73f7e08a376","slug":"taking-cylinders-from-the-warehouse-in-the-scorching-heat-is-becoming-a-challenge-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-164179-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: भीषण गर्मी में गोदाम से सिलिंडर लेना बन रहा चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: भीषण गर्मी में गोदाम से सिलिंडर लेना बन रहा चुनौती
विज्ञापन
गजरौला। भीषण गर्मी में एचपी गैस एजेंसी के गोदाम पर सिलिंडर लेना चुनौती बना हैै। सब काम छोड़ कर लाइन में लगे उपभोक्ताओं को दो से ढाई घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
धनौरा मार्ग स्थित एचपी गैस एजेंसी के गोदाम से गजरौला, धनौरा और बछरायूं के उपभोक्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अंचलों के उपभोक्ता जुड़े हैं। जिनको सिलिंडर लेेने के लिए खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी हुई थी। उनमें शामिल बावनपुरा केे सतेंद्र सिंह, बसैली के अंजार, ततारपुर के युवक ने बताया कि वह सुबह आकर लाइन में लग गए थे। बावनपुरा की दूरी 16 किमी है, जबकि ततारपुर 12 किमी दूर है। भीषण गर्मी से बचने के लिए सुबह जल्द आकर लाइन में लग गए थे। मगर सिलिंडर वितरण करने वाला कर्मचारी 10 बजे से पहले नहीं आता। वह समय पर आ जाए तो किसी भी उपभोक्ता को भीषण गर्मी में लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेेगी।