फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   tabis murder case

ताबिश हत्याकांड के दोनों आरोपियों पर लगेगी एनएसए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
tabis murder case
नौगांवा सादात। ताबिश हत्याकांड के दोनों आरोपियों पर एनएसए लगेगा। इसके लिए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी। एनएसए के लिए नौगांवा सादात पुलिस लखनऊ में कमेटी के सामने अपना पक्ष रखेगी।
विज्ञापन

सोलह फरवरी की शाम नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के बीलना गांव में किराना व्यापारी महताब के पांच वर्षीय बेटे ताबिश की फिरौती के लिए अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने घर की दहलीज पर खत डालकर 30 लाख रुपये की रकम मांगी थी। बुधवार को ताबिश का शव घर से बीस मीटर दूर मस्जिद की गुंबद के भीतर से बरामद हुआ था। उसके सिर और चेहरे पर चोटों के निशान थे। उसके मुंह पर टेप चिपका हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत की वजह दम घुटना बताया गया है। पुलिस ने जैकेट-जींस कारखाना संचालक समीर और उसके दोस्त कारपेंटर अराफात को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने अराफात को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था, वह मुंबई भागने की फिराक में था। बीते गुरुवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था। वहीं, ताबिश की मौत के बाद गांव में तनाव की स्थिति थी। आक्रोशित भीड़ ने गुरुवार को हत्यारोपी समीर के घर में तोड़फोड़ की। साथ ही समीर के पिता अनवर पर भी हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था। माहौल बिगड़ने के डर से पुलिस ने शनिवार को समीर के पिता अनवर को गिरफ्तार कर लिया था। एसडीएम ने आरोपी को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है। वहीं, अब पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed