{"_id":"6a7a3ac4988b339cd40d8e52","slug":"swollen-ganga-culvert-collapses-in-dhanaura-villages-cut-off-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-170271-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: उफनाई गंगा...धनौरा में पुलिया टूटी, गांवों से संपर्क कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: उफनाई गंगा...धनौरा में पुलिया टूटी, गांवों से संपर्क कटा
विज्ञापन
अमरोहा/मंडी धनौरा। पहाड़ों पर बारिश और बिजनौर बैराज से गंगा में छोड़े जा रहे पानी से खादर क्षेत्र में गंगा उफना गई है। मंडी धनौरा क्षेत्र में तेज बहाव से देवीपुरा-सीपिया फार्म को जोड़ने वाली पुलिया का बीच का हिस्सा बह गया, जिससे दोनों क्षेत्रों का संपर्क टूट गया। हसनपुर में बाढ़ का पानी गंगानगर टी-प्वाइंट पुलिस चौकी की दीवार और तटबंध तक पहुंच गया है। हसनपुर और मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र के 80 से अधिक गांवों में गन्ना, तोरई, धान समेत अन्य फसलें बर्बादी की कगार पर हैं।
मंडी धनौरा में रविवार सुबह पुलिया क्षतिग्रस्त होने पर ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के सहयोग से मिट्टी डालकर बचाने का प्रयास किया था, लेकिन रात में तेज बहाव में प्रयास बेकार हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिया के क्षतिग्रस्त होने की आशंका पहले ही जताई गई थी, लेकिन समय रहते प्रशासन ने प्रभावी कदम नहीं उठाया।
सूचना पर डीएम के निर्देश पर एसडीएम शैलेश कुमार दुबे गांव पहुंचे और निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया कि पानी कम होने के बाद पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। फिलहाल आवागमन के लिए नाव की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार देवीपुरा-सीपिया फार्म की पुलिया पिछले वर्ष की बाढ़ में भी बह गई थी। इस बार भी तेज बहाव में इसके क्षतिग्रस्त होने की आशंका जताई गई थी, लेकिन स्थायी इंतजाम नहीं किए गए।
हजारों बीघा खेत जलमग्न, चौकी की दीवार तक पहुंचा पानी
हसनपुर। बिजनौर बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने तथा पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गंगानगर टी-प्वाइंट पुलिस चौकी की दीवार तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। कई स्थानों पर पानी गंगा तटबंध को भी छूने लगा है। गंगानगर और सिरसा गुर्जर क्षेत्र में हजारों बीघा कृषि भूमि में पानी भर गया है। गन्ना, मक्का और बाजरे की फसलें जलमग्न होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में पानी भरने से पशुपालकों के सामने हरे चारे का संकट भी खड़ा हो गया है। रास्तों और खेतों में जलभराव के कारण ग्रामीणों को पशुओं के लिए चारा लाने में परेशानी हो रही है। एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि फिलहाल बाढ़ से खतरे जैसी स्थिति नहीं है। प्रशासन गंगा के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है। संवाद
तिगरी में अंतिम संस्कार के लिए पहुंचना मुश्किल, रास्ते में भरा पानी
गजरौला। गंगा में उफान के कारण तिगरी में अंतिम संस्कार के लिए जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गंगा तट तक पहुंचने के रास्ते में दो फीट से अधिक पानी भरा होने से लोगों को पैदल पानी पार करना पड़ रहा है। बाइक, स्कूटी और कार जैसे वाहन दूर किनारे पर ही खड़े करने पड़ रहे हैं।
तिगरी में अमरोहा के अलावा संभल और मुरादाबाद से भी लोग अंतिम संस्कार के लिए पहुंचते हैं। पिछले कई दिनों से गंगा में बाढ़ का पानी भरा है। हालांकि दो दिन से जलस्तर कम हुआ है और कुछ स्थानों पर पानी सूखने लगा है, लेकिन अंतिम संस्कार स्थल तक पहुंचने में जलभराव अब भी बाधा बना है। सोमवार को भी कई शवों का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में शामिल दोपहिया वाहन सवारों ने वाहन दूर खड़े किए और पानी पैदल पार कर तट तक पहुंचे। संवाद