फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   suside attempt by shopkeepar

फंदे पर झूलता मिला परचून व्यापारी का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
suside attempt by shopkeepar
अमरोहा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला डाक बंगला में परचून व्यापारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। व्यापारी का शव घर में फंदे पर लटकता मिला। पत्नी ने संपत्ति विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया है। व्यापारी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला चिल्ला निवासी कस्तूरीलाल जैन अपने सबसे छोटे बेटे विशाल जैन के साथ रेलवे स्टेशन पर पान की दुकान चलाते हैं। उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा विनित जैन एलआईसी में एजेंट है। दूसरे नंबर का बेटा अनुज जैन परचून व्यापारी था। वह डाक बंगला गेट पर दुकान चलाता था। वर्तमान में तीनों भाई अपने-अपने परिवार के साथ डाक बंगला मोहल्ला में ही रहते हैं। अनुज जैन के परिवार में पत्नी रेशू के अलावा दस साल की एक बेटी है। रेशू मुरादाबाद जनपद में सरकारी टीचर हैं। गुुरुवार की सुबह अनुज जैन रेशू को रोडवेज में बैठाकर घर लौट आया। दोपहर में उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अनुज का शव अपने घर के कमरे में फंदे पर लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी रेशू भी घर पहुंच गई। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी रेशू और उसके मायके वालों ने संपत्ति विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर सतीश कुुमार ने बताया कि शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed