{"_id":"687417c4f2fcea3ebd086012","slug":"sunshine-during-the-day-rain-in-the-evening-brought-relief-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-143684-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दिन में खिली धूप, शाम को बारिश ने दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दिन में खिली धूप, शाम को बारिश ने दी राहत
Mon, 14 Jul 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 14 Jul 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। रविवार को दिनभर धूप खिली लेकिन शाम के समय अचानक मौसम ने करवट बदली और बारिश शुरू हो गई। बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई। धान की फसल के लिए यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है।
पिछले कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी धूप तो कभी अचानक बादल छा जाते हैं। रविवार को सुबह से ही धूप खिली हुई थी लेकिन शाम के समय बादल घिर आए और बारिश शुरू हो गई। हालांकि, अधिक देर तक बरसात नहीं हुई। लेकिन मौसम में गर्मी से सुकून जरूर मिला। वहीं बारिश के बाद मौसम में उमस भी बढ़ गई। उप कृषि निदेशक डॉ. रामप्रवेश ने बताया कि बारिश धान की फसल के लिए फायदेमंद साबित होगी।