फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   sukhveer district president

विजयपाल को हटाया, अब सुखवीर सपा जिलाध्यक्ष

Wed, 13 Apr 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 13 Apr 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
sukhveer district president
sukhveer - फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा जिलाध्यक्ष विजय पाल सैनी को पद से हटाते हुए उनकी कार्यकारिणी भी भंग कर दी है। उनके स्थान पर सुखवीर सिंह यादव को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। सुखवीर को लखनऊ बुलाकर यह जिम्मेदारी सौंप दी गई है। पिछले महीने कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के सामने यादव महासभा से जुड़े लोगों की ओर से की गई लामबंदी से जिलाध्यक्ष पद एक बार फिर यादव नेता को मिलने के कयास लगाए जा रहे थे। 
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी ने जिले में सैनी समाज के लोगों की संख्या को देखते हुए मंडीधनौरा के रहने वाले विजय पाल सिंह सैनी को तीन वर्ष पूर्व जिलाध्यक्ष बनाया था। इधर, पिछले वर्ष यादव महासभा ने लगातार विजयपाल सैनी को अध्यक्ष बनाए जाने का विरोध करते हुए सपा हाईकमान तक शिकायतें कीं थीं। वे पत्नी को फर्जी प्रमाणपत्रों से आंगनबाड़ी की नौकरी दिलवाने और फिर नाटकीय तरीके से इस्तीफा दिलाने के मामले में सवालों में घिरे थे।
विज्ञापन


इधर, जिला पंचायत चुनाव में अपनी पत्नी को नहीं जिता पाने पर उन पर सवाल खड़े किए गए थे। सैनी समाज के ही एक व्यक्ति को जेल भिजवाने का मामला भी काफी उछला था। 28 मार्च को प्रदेश प्रभारी और कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के आगमन पर यादव महासभा के पदाधिकारियों ने शिवपाल से जिला अध्यक्ष की शिकायत की थी और यादव जाति के नेता को अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि, इन वजहों से विजयपाल को हटाकर सुखवीर सिंह यादव को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इन्हें प्रदेश अध्यक्ष की ओर से कार्यालय प्रभारी एसआरएस यादव ने नियुक्ति पत्र सौंपा है। वहीं सैनी की जगह नया अध्यक्ष नियुक्त किए जाने से विजयपाल सैनी से जुड़े लोगों में मायूसी है।

डहकबाड़ा के ग्राम प्रधान भी सुखवीर 
सपा के जिलाध्यक्ष बनाए गए सुखवीर सिंह यादव अमरोहा ब्लाक के गांव डहकबाड़ा गांव के प्रधान भी हैं। इससे पहले वह सपा के जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वे पार्टी की तमाम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।


मुझे सपा प्रदेश मुख्यालय बुलाया गया और प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से प्रदेश कार्यालय प्रभारी एसआरएस यादव और संजय यादव ने नियुक्ति पत्र सौंपा है। मुझे जिलाध्यक्ष बनाने में जिले के सभी प्रमुख नेताओं का सहयोग रहा है। जिले में पार्टी को और आगे ले जाना मेरा मकसद होगा। पार्टी में किसी के बीच कोई मतभेद नहीं पैदा होने दिए जाएंगे। -सुखवीर सिंह यादव नव नियुक्त सपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed