{"_id":"5f987e5a8ebc3e9b987d7c4b","slug":"suicide-jpnagar-news-mbd3675678162","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे भाई से विवाद के छात्र ने जहर खाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे भाई से विवाद के छात्र ने जहर खाकर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे भाई से विवाद में छात्र ने जहर खाकर जान दी
- अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के एक गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। छोटे भाई से विवाद के बाद छात्र ने जहर खाकर जान दे दी। उसका शव घर में चारपाई पर पड़ा मिला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को बगैर सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया है।
यह घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के एक गांव की है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। किसान की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और दो बेटियां है। सोलह वर्षीय बड़ा बेटा निजी स्कूल में कक्षा बारह का छात्र था। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम उसका अपने छोटे भाई से विवाद हो गया था। इससे नाराज होकर उनके घर में रखा जहरीला पदार्थ खा जान दे दी। उसका शव घर में चारपाई पर पड़ा मिला। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। एसओ सुरेश गौतम ने घटना संज्ञान में होने से इंकार किया है।