फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   suicide

ब्रजघाट में पुल से कूदा युवक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
suicide
ब्रजघाट में गंगा नदी पर पुराने पुल से छलांग लगाता बुलंदशहर का युवक। - फोटो : GAJRAULA
गजरौला। परिजनों से नाराज युवक ने ब्रजघाट में गंगा नदी के पुल से नीचे छलांग लगा दी। इस दौरान किसी ने उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वहीं गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे गंगा से सकुशल बाहर निकाल लिया। परिजन पुलिस के आगे मिन्नतें कर उसे साथ लेकर लौट गए। शनिवार की शाम एक गुलावठी (बुलंदशहर) का परिवार ब्रजघाट में पितृ तर्पण के लिए स्नान करने आया था। बताते हैं कि किसी बात को लेकर उनके साथ आया अमित नामक युवक नाराज हो गया और परिजनों को घाट पर ही छोड़कर हाईवे पर आकर गंगा नदी के पुराने पुल से नीचे छलांग लगा दी। वहीं मौजूद किसी शख्स ने उसकी लाइव वीडियो बनाकर वायरल कर दी। उधर, घाट पर मौजूद लोगों के शोर मचाने पर वहां मौजूद नाविक भी गंगा में कूद पड़े और उसे सकुशल बाहर निकाल लाए। सूचना मिलने पर ब्रजघाट (हापुड़) पुलिस भी वहां आ गई। परिजनों के गिड़गिड़ाने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। गजरौला पुलिस ने घटना अपने क्षेत्र में नहीं होने पर जानकारी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed