फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   sugercane farmer jaamed the road

चीनी मिल बंद होने से गुस्साए किसानों ने संभल मार्ग पर लगाया जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
sugercane farmer jaamed the road
हसनपुर संभल मार्ग पर जाम लगाते लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : HASANPUR
हसनपुर (अमरोहा)। तकनीकी खामी की वजह से कालाखेड़ा चीनी कई घंटे बंद रही। गुस्साए किसानों ने संभल मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटा जाम की स्थिति बनी रही। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल जाम खुलवाया।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे कालाखेड़ा चीनी मिल अचानक बंद हो गई। इसकी वजह से तौल भी बंद हो गई। तौल न होने से दूर-दूर तक गन्ना लदे वाहनों की लाइन लग गई। जिससे नाराज किसानों ने पहले तो चीनी मिल अधिकारियों से चीनी मिल चालू कराने की मांग की। सफल नहीं हुए तो एकत्र किसान संभल मार्ग पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। चीनी मिल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। किसानों का कहना है कि चीनी मिल प्रबंधक गन्ना किसानों के साथ भेदभाव कर रहा है। तौल सेंटरों पर गन्ने की तौल चालू है, जबकि चीनी मिल के गेट पर गन्ना लेकर आने वाले किसान दो-दो दिन तक परेशान रहते हैं। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान किसानों की पुलिस से भी जमकर नोकझोंक हुई। बमुश्किल किसानों को समझाकर पुलिस ने जाम खुलवाया। करीब एक घंटा जाम की स्थिति बनी रही। उधर, चीनी मिल के सीसीओ आकाश तिवारी का कहना है कि तकनीकी खराबी की वजह से कुछ समय के लिए चीनी मिल बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed