फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sugarcane will be supplied only to Dhanora Sugar Mill, farmers submitted memorandum

Amroha News: धनौरा शुगर मिल को ही करेंगे गन्ना आपूर्ति, किसानों ने सौंपा ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane will be supplied only to Dhanora Sugar Mill, farmers submitted memorandum
अमरोहा। आधा दर्जन से अधिक गांवों के किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र न बदलने की मांग को लेकर डीसीओ को ज्ञापन सौंपा। कहा कि वह अपना गन्ना धनौरा की वेव शुगर मिल को देना जारी रखना चाहते हैं लेकिन उनके क्रय केंद्र को दूसरे शुगर मिलों को भेजे जाने की चर्चा की जा रही थी।
विज्ञापन

गन्ना नीति लागू होने के बाद अब क्रय केंद्रों के आवंटन का कार्य किया जाएगा। इसके लिए शुगर मिलों समेत किसानों ने भी भागदौड़ शुरू कर दी है। शनिवार को गांव गजस्थल, मुनव्वरपुर, देहरा, नाजरपुर कला, ताजपुर व बादशाहपुर के ग्रामीण एकत्र होकर डीसीओ मनोज कुमार से मिले। कहा कि फिलहाल उनके क्रय केंद्र वेव शुगर मिल को आवंटित हैं। लेकिन कुछ लोग उनके क्रय केंद्र को धनौरा शुगर मिल से हटाकर चांगीपुर शुगर मिल को आवंटित कराना चाह रहे हैं। लेकिन सभी किसान वेव शुगर मिल के क्रय केंद्र के संतुष्ट हैं तथा अपना क्रय केंद्र नहीं बदलना चाहते हैं। ज्ञापन देने वालों में रवि यादव, सुरेन्द्र सिंह प्रधान, सर्वेश सिंह, कैलाश सिंह, विजय सिंह, डोरी सिंह, नरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, अजय सिंह एवं जितेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed