फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sugarcane crop destroyed due to flood, farmers worried

Amroha News: बाढ़ से गन्ने की फसल बर्बाद, किसान परेशान

Tue, 23 Sep 2025 02:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 23 Sep 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane crop destroyed due to flood, farmers worried
हसनपुर। गंगा में आई भीषण बाढ़ ने किसानों की कमर तोड़ दी है। करीब डेढ़ माह से हजारों बीघा कृषि भूमि में पानी भरा है जिससे अधिकांश फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित गन्ने की फसल हुई है जो अब पूरी खराब होने के कगार पर है।
विज्ञापन

तहसील के 20 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में है। इनमें धौरिया, दियावली खालसा, सतेड़ा, गंगाचोली, सिरसा गुर्जर, मेहरपुर, जल्लोपुर, गंगानगर, पौरारा, बिहारीपुर, हैदलपुर, मुबारिजपुर व सलारा आदि हैं। इन गांवों के खेतों में बाढ़ का पानी पिछले डेढ़ महीने से जमा है, जिससे गन्ने की फसलें गलने लगी हैं।
विज्ञापन

गंगानगर निवासी किसान पंकज सिंह का कहना है यह गन्ना ही हमारी साल भर की कमाई का जरिया है। बाढ़ से हुए इस नुकसान की भरपाई करना मुश्किल है। सिरसा गुर्जर के किसान मनोज सिंह ने बताया कि कई सालों से इस तरह की बाढ़ नहीं आई थी। इस बार पानी लंबे समय तक खेतों में भरा रहा, जिससे जड़ें गल गईं और पौधा सूख गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार से राहत की आस
गन्ने की फसल को हुए इस बड़े नुकसान से किसानों को लाखों रुपये की आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है। वे अब सरकार और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सर्वे कराकर उचित मुआवजे की मांग की है ताकि वे इस संकट से उबर सकें। एसडीएम पुष्करनाथ चौधरी का कहना है कि जल्द ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed