फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Students will have to give online exam before board exam

Amroha News: बोर्ड परीक्षा से पहले विद्यार्थियों को देना होगा ऑनलाइन इम्तिहान

Sun, 08 Dec 2024 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 08 Dec 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Students will have to give online exam before board exam
अमरोहा।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा से पहले विद्यार्थियों को अपनी तैयारियों को परखने का मौका मिलेगा। इसके लिए कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों की ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा 12 से 16 दिसंबर के बीच आयोजित होगी। इसमें कमजोर विद्यार्थियों को अपनी कमियों में सुधार करने का मौका मिलेगा और विद्यालय स्तर पर भी उनकी तैयारियों को दुरुस्त कराया जा सकेगा।
यूपी बोर्ड परीक्षा के आयोजन को लेकर केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक के बच्चों को परीक्षा के लिए अपनी तैयारियों को परखने का मौका भी दिया जा रहा है। जिसमें विद्यार्थी अपनी तैयारियों का परख सकेंगे। इसके लिए एक ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। कक्षा नौ व दस में गणित और विज्ञान, कक्षा 11 व 12 में गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व जीव विज्ञान और आईआईटी व नीट की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक दी जा सकेगी।
विज्ञापन

यहां होगा पंजीकरण
परीक्षा के लिए http://gov.embibe.com/uttarpradesh/student/in-hi/ पर जाकर अपने मोबाइल नंबर से पंजीकरण करना होगा। कॉलेजों के प्रधानाचार्य व शिक्षकों को भी अपना पंजीकरण करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की शैक्षिक गतिविधियों को परखने के लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा में विद्यार्थी जिन विषयों में कमजोर होंगे, उनकी फिर से तैयारी कराई जाएगी। जिससे विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में भी इसका लाभ मिलेगा। - ललित कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed