{"_id":"6aa06dd85cc13096e102ffbf","slug":"students-talent-will-be-tested-against-the-yardstick-of-science-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-172465-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: विज्ञान की कसौटी पर परखी जाएगी विद्यार्थियों की प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: विज्ञान की कसौटी पर परखी जाएगी विद्यार्थियों की प्रतिभा
विज्ञापन
अमरोहा। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने और विज्ञान विषय के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए विज्ञान मंथन प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में कक्षा छह से 11 तक के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक विद्यालयों और विद्यार्थियों को 30 सितंबर तक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।
प्रतियोगिता में माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ ही कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राएं भी प्रतिभाग कर सकेंगी। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों की वैज्ञानिक समझ, तर्क क्षमता और विषय के प्रति उनकी रुचि को परखा जाएगा। साथ ही उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच मिलेगा। विद्यालयों से कहा गया है कि इच्छुक विद्यार्थियों का निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित कराया जाए, जिससे कोई विद्यार्थी अवसर से वंचित न रहे।
जिला विद्यालय निरीक्षक शतानंद शर्मा ने प्रतियोगिता के संबंध में जनपद के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजा है। इसमें अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग का मानना है कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में केवल पाठ्यक्रम आधारित ज्ञान ही नहीं बढ़ातीं, बल्कि उनमें सवाल पूछने, तर्क करने और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समस्याओं को समझने की क्षमता भी विकसित करती हैं। प्रतियोगिता के जरिये विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।