फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Students made beautiful paintings from waste materials

Amroha News: युवा महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने अपशिष्ट पदार्थों से बनाईं मन मोहक पेंटिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Students made beautiful paintings from waste materials
गजरौला। रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में युवा महोत्सव गूंज में छात्र-छात्राओं ने अपशिष्ट पदार्थोंं जूट, नारियल, गत्ता, अखबार, अंडे की प्लेट, ऊन से मन मोहक पेंटिंग बनाकर आश्चर्यचकित कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। प्राचार्य व स्टाफ ने पेंटिंग बना रहे व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए महाविद्यालय में शुक्रवार को दो दिवसीय युवा महोत्सव शुरू किया गया। महोत्सव के प्रथम दिन अपनी संस्कृति व सभ्यता को प्रदर्शित करते हुए गायन प्रतियोगिता में श्रेया सिंह तोमर, साहिल, सरिता, अनामिका नागर ने अपनी प्रस्तुति से मन मोह लिया। जिसमें श्रेया सिंह तोमर प्रथम स्थान पर रहीं। स्टैंड अप शो में पंकज, शिविका भारद्वाज, कंचन, दिव्यांश ने प्रतिभाग किया। इसमें पंकज प्रथम स्थान पर, शिविका भारद्वाज ने दूसरा स्थान पाया। वंशिका वर्मा, अक्षय, मोनिका, श्रेया तोमर ने जूट, नारियल, गत्ता, अखबार, अंडे की प्लेट, ऊन से मन मोहक पेंटिंग बनाईं। जिनको देख हर कोई दंग रह गया। इसमें वंशिका की पेंटिंग प्रथम स्थान पर रही। अपशिष्ट पदार्थों से अक्षय द्वारा बनाया गया अलार्म, अंजली की बनाई साइकिल मन को मोह रही थी। दामिनी ने नारियल से पक्षियों का घोंसला व दामिनी द्वारा पुराने अखबार से बॉल बनाई गई।
विज्ञापन

युवा महोत्सव की शुरुआत प्राचार्य डॉ. नम्रता वर्मा ने सरस्वती चित्र के आगे दीप जलाकर की गई। निर्णायक मंडल में डॉ. रईस अहमद व संदीप कुमार रहे। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक डॉ. रीना रस्तोगी, डॉ. इंद्रदेव सिंह, सीमा सिंह, डॉ. अजय कुमार, डॉ. मन मोहन वर्मा, डॉ. धन सिंह रवि आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. नेहा अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed