फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Student taken from home and thrown acid on her, condition critical

Amroha News: छात्रा को घर से ले जाकर डाला तेजाब, हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Student taken from home and thrown acid on her, condition critical
रहरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

कक्षा आठ की 14 वर्षीय छात्रा को रविवार रात घर के दरवाजे से ले जाकर उसके ऊपर तेजाब डाल दिया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। उसके कपड़े भी जल गए। झुलसी हालत में घर पहुंची छात्रा को देखकर परिजन सहम गए। परिजनों ने छात्रा को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में गांव के ही पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए। एसपी ने घटनास्थल का मुआयना करके अधीनस्थों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
ये घटना रहरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव में किसान का परिवार रहता है। रविवार रात किसान परिवार के साथ घर में सोए थे। रात में करीब तीन बजे उनकी बेटी लघुशंका के लिए उठी। तभी किसी ने घर के दरवाजे पर आवाज लगाई। जैसे ही छात्रा ने दरवाजे की खिड़की (छोटा गेट) खोली, तो गांव के पिता-पुत्र ने उसे पकड़ लिया और जंगल में ले जाकर उसके साथ मारपीट की। बाद में उसके शरीर पर तेजाब डाल दिया। जिससे छात्रा बुरी तरह झुलस गई। कुछ देर बाद छात्रा घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई।
विज्ञापन

छात्रा को झुलसी हालत में देखकर परिजन घबरा गए। पुलिस को बगैर सूचना दिए परिजन तुरंत उसे मेरठ ले गए और अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि तेजाब के हमले में छात्रा 60 फीसदी झुलस गई है। सोमवार दोपहर परिजनों ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। मामले में छात्रा के भाई ने पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही रहने वाले प्रेमपाल और उसके बेटे योगेंद्र पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच की गई। पीड़िता के परिजनों से भी बात की गई है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर गांव के ही रहने वाले पिता-पुत्र खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। प्रकरण की छानबीन कर आरोपियों के खिलाफ मजबूत कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। - कुंवर अनुपम सिंह, एसपी

दोनों परिवारों के बीच ये चल रही रंजिश
रहरा। पुलिस के मुताबिक पीड़िता के ताऊ की वर्ष 2020 में हत्या कर दी गई थी। जिसकी मुकदमेबाजी चल रही है। आरोप है कि तभी से प्रेमपाल पक्ष पीड़िता के परिजनों से रंजिश रखता है। आरोपियों ने कुछ दिन पहले भी पीड़िता के परिवार के सदस्यों को मारने की धमकी दी थी। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के परिजन अभी ज्यादा कुछ बताने को तैयार नहीं है। जिन पिता-पुत्र पर आरोप लगाया गया है, क्या ये लोग हत्या में भी नामजद थे या नहीं। इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed