फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Student returning from birthday program dies in accident, brother-in-law injured

जन्मदिन कार्यक्रम से लौट रहे छात्र की हादसे में मौत, भाई-बहनोई घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Student returning from birthday program dies in accident, brother-in-law injured
जन्मदिन कार्यक्रम से लौट रहे छात्र की हादसे में मौत, भाई-बहनोई घायल अमरोहा से रिश्तेदार के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे बछरायूं क्षेत्र के रहने वाले बाइक सवार दसवीं के छात्र की सड़क हादसे में मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका भाई और बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

ये हादसा रविवार शाम करीब सात बजे रात नौगांवा सादात थानाक्षेत्र में धनौरा रोड पर हुआ। बछरायूं के मोहल्ला बगावत में बबली सिंह का परिवार रहता है। पेशे से मजदूर बबली के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। दूसरे नंबर का बेटा आलोक (16) कक्षा 10 में पढ़ता था। 24 मार्च को उसका बोर्ड का पेपर भी था। थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह के मुताबिक रविवार शाम आलोक अपने भाई प्रिंस और बहनोई अमरजीत निवासी नंदपुर बीटा जनपद संभल के साथ अमरोहा आया था। यहां तीनों एक रिश्तेदारी में आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। करीब सात बजे तीनों एक बाइक पर सवार होकर वापस बछरायूं लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक धनौरा रोड स्थित पंजू सराय गांव के सामने पहुंची, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र आलोक की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका भाई प्रिंस और बहनोई अमरजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल साले-बहनोई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दोनों को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया है। हादसे की खबर मिलते ही छात्र के परिजन मौके पर आ गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed